Type Here to Get Search Results !

CG 2700 NEW JOB VACANCY 2022 | 2700 पदों पर नई भर्ती छत्तीसगढ़

UDAY JAISWAL 0

 2700 पदों पर नई भर्ती छत्तीसगढ़ में इस विभाग में 2700 पदों पर होगी भर्ती नियमों का सरलीकरण भी



प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सहकारिता विभाग आने वाले दिनों में 2700 पदों पर भर्ती करेगा। आज मुख्यमंत्री के द्वारा सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।बैठक में समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि किसानों को खाद बीज व ऋण वितरण के अलावा धान खरीदी करने वाली सहकारी सुसाइटियो में जिसे सेवा सहकारी समिति के नाम से भी जाना जाता है, पदों की रिक्तता हैं। 200 से भी अधिक समितियों में संस्था प्रबंधक नही है और कई प्रभारी के भरोसे चल रहे हैं। प्रदेश में सेवा सहकारी समिति की संख्या पूर्व में 1333 थी जो अब बढ़ कर 2058 हो गया है। जिसके लिए भी पदों की आवश्यकता है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत सहकारी बैंको में भी पद खाली है। जिसे जल्द से जल्द भरने हेतु सहमति बनी। कठिन भर्ती नियमों के चलते भर्ती प्रक्रिया में होने वाली देरी को देखते हुए भर्ती नियमों का भी सरलीकरण किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा सहकारिता मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.